झारखंड विस चुनाव : गूगल पर भी देख सकते हैं वोटर लिस्ट

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का बुधवार को आखिरी दिन है. नामांकन प्रक्रिया चल रही है. संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम खोज कर आश्वस्त हो जाना चाहिए, ताकि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. कहीं ऐसा न हो कि मतदान के […]

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का बुधवार को आखिरी दिन है. नामांकन प्रक्रिया चल रही है. संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम खोज कर आश्वस्त हो जाना चाहिए, ताकि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.
कहीं ऐसा न हो कि मतदान के दिन सीधे बूथ पर जाकर मतदाता सूची में नाम खोजें और उसमें नाम नहीं मिले. यदि यह स्थिति बनी, तो आप वोट देने के अधिकार से वंचित रह जायेंगे.
वोटर लिस्ट में नाम देखने के लिए गूगल पर जा कर चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर झारखंड के ऑफिशियल वेबसाइट को क्लिक करें. साइट खुलने पर बायीं तरफ लिंक दर्शाया हुआ होगा. उसमें सर्च इलेक्टोरल डाटाबेस/वोटर स्लिप अथवा सर्च इलेक्टोरल नेम इन ई-रोल पीडीएफ पर क्लिक करें. इसके बाद जैसे-जैसे निर्देश दिये रहेंगे, उसका पालन करें. अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा बीएलओ के पास भी मतदाता सूची उपलब्ध है. वहां भी देखा जा सकता है. यदि लिस्ट में नाम दर्ज नहीं है अथवा अब तक मतदाता बनने का मौका नहीं मिल पाया है, तो तुरंत फार्म-छह भरें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >