झारखंड में योग्य व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा : यशवंत

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड में योग्य व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा, चाहे वो आदिवासी हो या गैर आदिवासी. भाजपा झारखंड में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. किसी और नेता को प्रोजेक्ट नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा और […]

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड में योग्य व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा, चाहे वो आदिवासी हो या गैर आदिवासी.

भाजपा झारखंड में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. किसी और नेता को प्रोजेक्ट नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में भी नेता प्रोजेक्ट कर चुनाव नहीं लड़ा था. यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा का अन्य दलों से गंठबंधन होगा. उन्होंने कहा कि हम गंठबंधन के पक्ष में नहीं है. इस पर केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >