पाकिस्तान में हुए विस्फोट में दो सैनिकों की मौत

कराची : पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में एक वाहन को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किए गए. इस हमले में अर्द्धसैनिक बल के दो जवान मारे गए. प्रांतीय राजधानी क्वेटा में क्वामरानी रोड पर फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के वाहन को निशाना बनाकर अज्ञात बंदूकधारियों ने विस्फोट के बाद गोलीबारी भी की. वरिष्ठ पुलिस […]

कराची : पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में एक वाहन को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किए गए. इस हमले में अर्द्धसैनिक बल के दो जवान मारे गए.

प्रांतीय राजधानी क्वेटा में क्वामरानी रोड पर फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के वाहन को निशाना बनाकर अज्ञात बंदूकधारियों ने विस्फोट के बाद गोलीबारी भी की. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इमरान कुरैशी ने बताया कि बम एक मोटरसाइकिल पर रखा हुआ था जो सडक पर खडी थी. हालात पर काबू पाने के लिए इलाके में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >