दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा नासा का ''मंगल यान''

वाशिंगटन : नासा का मंगल यान एक बड़े दुर्घटनाकाशिकार होते-होते रह गया. दरअसल मंगल ग्रह की कक्षा में घूमने वाले नासा के तीन यान के समीप से गुजर रहे धूमकेतु ने धूल छोड़ दी. इस धूल से यान बालबाल बच गये. बताया जा रहा है कि जोखिम के दौरान प्रत्येक यान ने लाल ग्रह के […]

वाशिंगटन : नासा का मंगल यान एक बड़े दुर्घटनाकाशिकार होते-होते रह गया. दरअसल मंगल ग्रह की कक्षा में घूमने वाले नासा के तीन यान के समीप से गुजर रहे धूमकेतु ने धूल छोड़ दी. इस धूल से यान बालबाल बच गये. बताया जा रहा है कि जोखिम के दौरान प्रत्येक यान ने लाल ग्रह के माध्यम से अपना बचाव किया.

नासा के मार्स ओडिसी, मार्स रिकानिसांस आर्बिटर और मार्स एटमास्फियर एंड वोलाटाइल एवोल्यूशन (मावेन) आबिर्टर तीनों यान उस अभियान का हिस्सा हैं जो धूमकेतु सी:2013 ए1 सिडिंग स्प्रिंग और उससे निकलने वाली गैसों एवं धूल से मंगल के वातावरण पर पडने वाले प्रभावों का अध्ययन करने के लिए गये हैं.

नासा के सबसे नये यान मावेन ने इस बात का एहतियात बरता कि धूमकेत से निकलने वाली धूल के दुष्प्रभावों से खुद को बचाते हुए इसके कारण मंगल के वातावरण पर पडने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जा सके. धूमकेतु से तेज वेग से निकलने वाले धूल कणों से आशंकित टकराव से बचने के लिए तीन घंटे तक एहतियात बरतने के बाद मावेन अंतरिक्ष यान ने तीन घंटे के बाद पृथ्वी को बेहतर स्थिति में सूचनाएं भेजी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >