दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी के नेता एक बार फिर धरने पर बैठ गए हैं.

इस बार वजह है बीजेपी नेता और सांसद परवेश वर्मा का बयान.

दिल्ली की एक चुनावी रैली में परवेश वर्मा ने केजरीवाल को आतंकवादी कहा था.

आम आदमी पार्टी के नेता बीजेपी सांसद परवेश वर्मा के इस बयान की शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचे. लेकिन उन्हें चुनाव आयोग से समय नहीं मिला.

इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह कुछ कार्यकर्ताओं समेत चुनाव आयोग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

https://twitter.com/PTI_News/status/1222822835829084160

परवेश वर्मा के इस बयान को लेकर आज अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेस की.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल भाजपा के कुछ नेताओं ने कहा – केजरीवाल आतंकवादी है. मैंने आजतक अपने देश के लिए तन मन धन सबकुछ कुर्बान कर दिया है. पिछले पांच साल जब से हम सरकार में हैं दिल्ली के एक एक बच्चे को अपना खुद का बच्चा मान कर उसके लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है. क्या इससे मैं आतंकवादी बन गया? दिल्ली के किसी भी घर में जब कोई बीमार पड़ा, उसके टेस्ट का इंतजाम किया. क्या कोई आंतकवादी ऐसा करता है."

इसी प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा, "मैंने 5 साल आपका बेटा बन कर काम किया है. ये निर्णय मैं आप पर छोड़ता हूं कि मैं आपका बेटा हूं या आतंकवादी."

परवेश वर्मा ने 25 जनवरी को एक चुनावी सभा में कहा था, "अगर केजरीवाल दोबारा आ जाएगा, तो मादीपुर की सड़कों से निकलना मुश्किल हो जाएगा. सारी सड़कों पर शाहीनबाग जैसे लोग सड़कों को घेर लेगें. आपका घरों से निकलाना मुश्किल हो जाएगा. आप घर से बच्चों और बहु-बेटियों को निकलने ही नहीं दोगे. ये सब देश में हो चुका है. ये कश्मीर में हो चुका है. कश्मीरी पंडितों के साथ हो चुका है. केजरीवाल जैसे आतंकवादी, केजरीवाल जैसे नटवरलाल देश में छुपे बैठे हैं. हम सोचने पर मजबूर होते हैं, हम कश्मीर में बैठे आंतकवादी से लड़ें या केजरीवाल जैसे आतंकवादी से लड़ें."

ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि नाथूराम गोडसे और नरेंद्र मोदी एक ही विचारधारा में विश्वास करते हैं.

केरल में अपनी संसदीय सीट वायनाड में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "दोनों में कोई अंतर नहीं है, सिवाय इसके कि नरेंद्र मोदी को यह कहने की हिम्मत नहीं है कि वे गोडसे में विश्वास करते हैं."

https://twitter.com/AHindinews/status/1222772107190210560

उन्होंने साथ ही कहा, "नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को इसलिए गोली मारी क्योंकि उसे ख़ुद पर विश्वास नहीं था, वो किसी से प्यार नहीं करता था, उसे किसी की परवाह नहीं थी, वो किसी को नहीं मानता था, और वही हाल हमारे प्रधानमंत्री का है, जो केवल ख़ुद से प्यार करते हैं, केवल ख़ुद पर भरोसा करते हैं."

कन्हैया का दावा, पुलिस ने हिरासत का आदेश किया रद्द

वामपंथी नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का दावा है कि ‘बिहार के चंपारण में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश धरना-प्रदर्शन को देखते हुए रद्द कर दिया है’.

इससे पहले एक नाटकीय घटनाक्रम के बीच कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर यह दावा किया था कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है, मगर बिहार पुलिस ने इसका खंडन किया था.

Twitter

उन्होंने कहा था कि वे अपने समर्थकों के साथ भितिहरवा के गांधी स्मारक संग्रहालय के अंदर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया.

लेकिन बेतिया की एसपी निताशा गुड़िया ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि ‘कन्हैया हिरासत में नहीं थे, उनके पास अनुमति नहीं थी, साथ ही कुछ सुरक्षा संबंधी कारण थे, जिसकी वजह से उन्हें सिर्फ़ स्मारक के भीतर जाने से रोका गया था. अब उन्हें इजाजत दे दी गई है. वे जहाँ बैठे हैं, वहीं धरना दे सकते हैं. हम लोग विचार कर रहे हैं कि आगे क्या करें’.

कन्हैया कुमार ने ट्विटर पर लिखा था, "आज बापू-धाम (चंपारण) में गांधीजी को नमन करके ग़रीब-विरोधी CAA-NRC-NPR के विरोध में एक महीने की जन-गण-मन यात्रा की शुरूआत होनी थी. समाज के सभी तबक़ों के लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए मौजूद थे, लेकिन प्रशासन ने कुछ देर पहले सबको हिरासत में ले लिया है."

Niraj Priyadarshi

बुधवार को कन्हैया कुमार ने बताया था कि ‘CAA-NRC-NPR के विरोध में वे एक महीने लंबी जन-गण-मन यात्रा करने वाले हैं जो बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों से गुज़रेगी और इस दौरान क़रीब 50 सभाएँ होंगी’.

इस यात्रा के लिए कन्हैया कुमार ने नारा दिया है, "सुनलो ओ जुमला सरकार, देश की जनता करे पुकार, नहीं चलेगा CAA-NRC-NPR, हमें चाहिए शिक्षा-रोजगार".

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

केजरीवाल ने बीजेपी के 'आतंकवादी' वाले बयान पर चुनाव आयोग से की शिकायत- आज की बड़ी ख़बरें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी के नेता एक बार फिर धरने पर बैठ गए हैं.

इस बार वजह है बीजेपी नेता और सांसद परवेश वर्मा का बयान.

दिल्ली की एक चुनावी रैली में परवेश वर्मा ने केजरीवाल को आतंकवादी कहा था.

आम आदमी पार्टी के नेता बीजेपी सांसद परवेश वर्मा के इस […]