अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से दाखिल होने के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार

न्यूयॉर्कः सीमा गश्ती दल के एजेंटों ने अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से दाखिल होने के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी सीमा गश्त एजेंटों ने 24 जनवरी को न्यूयॉर्क के मैस्सेना के पास एक वाहन को रोका था. वाहन की तलाशी लेने पर एजेंटों को पता चला कि दो यात्री […]

न्यूयॉर्कः सीमा गश्ती दल के एजेंटों ने अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से दाखिल होने के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी सीमा गश्त एजेंटों ने 24 जनवरी को न्यूयॉर्क के मैस्सेना के पास एक वाहन को रोका था. वाहन की तलाशी लेने पर एजेंटों को पता चला कि दो यात्री भारतीय हैं, जो गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए थे.
दोनों को आगे की कार्रवाई और आरोप तय करने के लिए सीमा गश्त स्टेशन भेज दिया गया है. वाहन चालक भी भारतीय था और वह भी 2012 में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका आया था और उसे पिछले साल दिसंबर में वापस जाने का आदेश दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >