Getty Images

कॉलिन मुनरो ने 59 रन की पारी खेली

भारत ने न्यूज़ीलैंड को पाँच टी-20 मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में छह विकेट से मात देकर सिरीज़ में बढ़त बना ली है.

ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुक़सान पर 203 रन बनाए.

भारतीय बल्लेबाज़ों ने चार विकेट खोकर एक ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया. के एल राहुल ने 56, विराट कोहली ने 45 और श्रेयस अय्यर ने 58 रनों की पारी खेली.

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था.

न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही. कॉलिन मुनरो (59), रॉस टेलर (54) और कप्तान केन विलियमसन (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली.

न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े.

मेज़बान टीम को पहला झटका आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा. भारत को पहली सफलता शिवम दुबे ने दिलाई उन्होंने गुप्टिल को 30 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया.

इसके बाद 12वें ओवर में मुनरो के रूप में न्यूज़ीलैंड को दूसरा झटका लगा. शार्दुल ठाकुर ने मुनरो को 59 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर युज़वेंद्र चहल के हाथों कैच आउट कराया.

मुनरो के आउट होने के बाद कॉलिन डी ग्रेंडहोम बल्लेबाज़ी के लिए उतरे लेकिन उन्हें पहला ओवर डाल रहे रविंद्र जडेजा ने शून्य पर कैच आउट कराया.

तीन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद न्यूज़ीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर ने बल्लेबाज़ी की ज़िम्मेदारी संभाली और ताबड़तोड़ रन जोड़े.

विलियमसन ने 26 गेंदों में 51 रन बनाए लेकिन अर्धशतक बनाते ही एक ख़राब शॉट खेलते हुए युज़वेंद्र चहल की गेंद पर वो विराट कोहली को कैच दे बैठे. टेलर ने भी उम्दा बल्लेबाज़ी करते हुए 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया.

Getty Images

शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर को जगह

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, युज़वेंद्र चहल, शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए.

भारत की ओर से पहले मैच में अंतिम-11 में कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर को जगह नहीं दी गई.

टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, युज़वेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह खेल रहे हैं.

टीम की विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी फिर केएल राहुल पर है.

अंडर-19 वर्ल्डकप क्रिकेट में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत

इरफ़ान पठान ने की संन्यास की घोषणा

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

#NZvsIND श्रेयस अय्यर और के एल राहुल के अर्धशतकों के दम पर भारत छह विकेट से जीता

Getty Images

कॉलिन मुनरो ने 59 रन की पारी खेली

भारत ने न्यूज़ीलैंड को पाँच टी-20 मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में छह विकेट से मात देकर सिरीज़ में बढ़त बना ली है.

ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए […]