महाभियोग: ट्रंप के बचाव दल में शामिल हुए केन स्टार और सेलिब्रेटी वकील देरशोविज

वाशिंगटन : बिल क्लिंटन महाभियोग मामले को लेकर 1990 के दशक में चर्चा में रहे केन स्टार और देश के सबसे बड़े सेलिब्रेटी वकील एलन देरशोविज सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चलने वाली महाभियोग की कार्रवाई में उनका बचाव करेंगे. प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. हालांकि उन्होंने पूरी टीम का खुलासा […]

वाशिंगटन : बिल क्लिंटन महाभियोग मामले को लेकर 1990 के दशक में चर्चा में रहे केन स्टार और देश के सबसे बड़े सेलिब्रेटी वकील एलन देरशोविज सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चलने वाली महाभियोग की कार्रवाई में उनका बचाव करेंगे. प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

हालांकि उन्होंने पूरी टीम का खुलासा नहीं किया. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस टीम का नेतृत्व व्हाइट हाउस के वकील पैट सिपलोन करेंगे और इसमें ट्रंप के निजी वकील जे सेकुलोव उनका पूरा साथ देंगे.

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार की शाम एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ गलत नहीं किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि यह टीम उनका और इस आधारहीन और गैरकानूनी महाभियोग से हमारे लोकतंत्र का बचाव करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >