Getty Images

राजकोट में खेले गए वनडे मुक़ाबले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा दिया है.

50 ओवरों में 341 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 50वें ओवर में 304 रनों पर सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, डेविड वॉर्नर महज 15 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद स्टीव स्मिथ ने 98 रनों की पारी खेल कर टीम को मुक़ाबले में बनाए रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेट लगातार गिरते रहे.

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 10 ओवरों में 77 रन दे दिए लेकिन सबसे ज़्यादा तीन विकेट भी उन्हीं को मिले.

कुलदीप यादव और रविंद्र जडेज को 2-2 विकेट हासिल हुए.

धवन-कोहली-राहुल का धमाल

इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट पर 340 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने 90 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली. उनके अलावा विराट कोहली ने 76 गेंदों पर 78 रन बनाए.

Getty Images

लेकिन भारत अगर 340 रन तक पहुंचा तो इसकी वजह लोकेश राहुल की तूफ़ानी पारी रही. उन्होंने 52 गेंदों पर 80 रन ठोके. लोकेश राहुल ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जमाए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

IndiavsAus: राजकोट वनडे में भारत ने किया हिसाब बराबर, ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया

Getty Images

राजकोट में खेले गए वनडे मुक़ाबले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा दिया है.

50 ओवरों में 341 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 50वें ओवर में 304 रनों पर सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, डेविड वॉर्नर […]