नयी बयानबाजियों के बीच उकोरिया पर ‘करीब'' से नजर रख रहे हैं ट्रंप

वाशिंगटन : उत्तर कोरिया की हाल में दी गयी धमकियों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि उत्तर कोरिया किसी तरह की कार्रवाई करता है तो यह बेहद निराशाजनक होगा. गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका वर्ष 2019 के अंत तक उसे नयी रियायतों […]

वाशिंगटन : उत्तर कोरिया की हाल में दी गयी धमकियों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि उत्तर कोरिया किसी तरह की कार्रवाई करता है तो यह बेहद निराशाजनक होगा.

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका वर्ष 2019 के अंत तक उसे नयी रियायतों का एक प्रस्ताव दें. ऐसा ना करने पर उसने वाशिंगटन को एक खतरनाक ‘‘क्रिसमस तोहफा” देने की बात भी कही थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच फरवरी में हनोई में हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद से ही दोनों देशों के बीच संबंध तल्ख बने हुए हैं.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस पर सवाल किए जाने पर कहा कि हम देखेंगे…अगर कुछ हुआ तो वह निराशाजनक होगा…और अगर ऐसा हुआ तो हम उससे निपट लेंगे… उन्होंने कहा कि हम इस पर करीबी नजर बनाए हैं.

उत्तर कोरिया के साथ बातचीत के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बिगन ने सियोल में सोमवार को संवाददाताओं से कहा था कि यह निराशाजनक है कि उनके बयानों का लहजा अमेरिका, कोरियाई गणराज्य, जापान और यूरोप में हमारे मित्रों के प्रति शत्रुतापूर्ण, नकारात्मक और गैरजरूरी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >