चिली में आया 6.3 तीव्रता का भूंकप, झटके से हिल गईं राजधानी सैंटियागो की इमारतें

सैंटियागो: चिली में सोमवार को 6.0 तीव्रता का भीषण भूंकप महसूस किया गया. भूकंप का झटका इतना तेज था कि इससे राजधानी की इमारतें हिल गईं. बता दें कि इस समय चिली की राजधानी सैंटियागो में सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहा है. राजधानी की इमारतें हिल उठीं अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप शाम […]

सैंटियागो: चिली में सोमवार को 6.0 तीव्रता का भीषण भूंकप महसूस किया गया. भूकंप का झटका इतना तेज था कि इससे राजधानी की इमारतें हिल गईं. बता दें कि इस समय चिली की राजधानी सैंटियागो में सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहा है.

राजधानी की इमारतें हिल उठीं

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप शाम छह बजकर 53 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात नौ बजकर 53 मिनट) पर आया. भूकंप उत्तरी शहर इलेप्पेल के नजदीक केंद्रित था. भूंकप के चलते राजधानी में इमारतें बुरी तरह हिल उठीं. चिली के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता पहले 6.1 और फिर 6.3 बताई.

नहीं हुआ जान माल का नुकसान

तत्काल जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. जिस समय भूकंप आया, उस समय सैंटियागो में पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश कर रही थी जो कंजर्वेटिव सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. यह प्रदर्शन तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >