अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने हाईकोर्ट पहुंचा हाफिज सईद

लाहौर : मुंबई आतंकवादी हमलों के सरगना और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों में अपनी गिरफ्तारी को मंगलवार को लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती दी. सईद और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा तथा उसकी चैरिटी विंग फलाह-ए-इंसानियत के 67 नेताओं ने एक नयी याचिका में अपने खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण की प्राथमिकियों […]

लाहौर : मुंबई आतंकवादी हमलों के सरगना और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों में अपनी गिरफ्तारी को मंगलवार को लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती दी. सईद और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा तथा उसकी चैरिटी विंग फलाह-ए-इंसानियत के 67 नेताओं ने एक नयी याचिका में अपने खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण की प्राथमिकियों को वकीलों के जरिये लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

याचिकाकर्ताओं ने गृह मंत्रालय, पंजाब के गृह विभाग और पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग को मामले में प्रतिवादी बनाया है. अदालत बाद में मामले की सुनवाई की तारीख तय करेगी. सईद को 17 जुलाई को आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसे कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर की कोट लखपत जेल में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >