ब्रिटेन गर्लफ्रेंड कैरी सायमंड्स के साथ पीएम हाउस में दाखिल हुए बोरिस जॉनसन

लंदन : ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड मित्र कैरी सायमंड्स के साथ डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास में रहने पहुंचे. दुनियाभर में मशहूर लंदन के इस पते पर पहली बार कोई अविवाहित जोड़ा साथ में रहेगा. जॉनसन (55) और सायमंड्स (31) दक्षिण लंदन के अपने फ्लैट में साथ रहते आ […]

लंदन : ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड मित्र कैरी सायमंड्स के साथ डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास में रहने पहुंचे. दुनियाभर में मशहूर लंदन के इस पते पर पहली बार कोई अविवाहित जोड़ा साथ में रहेगा. जॉनसन (55) और सायमंड्स (31) दक्षिण लंदन के अपने फ्लैट में साथ रहते आ रहे हैं. जॉनसन पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए हैं.

इसे भी देखें : ब्रिटेन : बोरिस जॉनसन ने संभाली PM पद की कमान, बोले – ब्रेक्जिट समझौते पर ‘किंतु, परंतु’ नहीं

डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सोमवार को आधिकारिक रूप से रहने पहुंचे और हां उनकी साथी भी यहां रहेंगी. प्रवक्ता ने कहा कि इससे करदाताओं पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा. इससे संकेत मिलता है कि सायमंड्स को ऐसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, जो आम करदाता के पैसे से देश की किसी प्रथम महिला को मिलती हैं.

गौरतलब है कि जॉनसन अपनी पत्नी मारिना व्हीलर से तलाक लेने की प्रक्रिया में हैं. मारिना की मां दीप कौर भारतीय मूल की थीं. व्हीलर और जॉनसन के चार बच्चे हैं और पिछले सितंबर में उन्होंने शादी के 25 साल बाद अलग होने का ऐलान किया था. सायमंड्स के साथ रहने के पुष्टि होने के बाद इस तरह की तमाम अटकलों पर लगाम लग गया है कि क्या ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास में पहली बार कोई लिव इन जोड़ा रहेगा या नहीं.

इस तरह की खबरें भी आ रही हैं कि नये प्रधानमंत्री और उनकी मित्र की योजना एक कुत्ते को गोद लेने की है, जो उनके साथ रहेगा. किसी नये कुत्ते को लैरी के साथ रहना होगा. लैरी यहां रहने वाली बिल्ली का नाम है, जो अधिकारिक रूप से चूहों को पकड़ने के लिए रखी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >