भारतीय नौसेना में 400 सेलर पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख तक करें आवेदन

नयी दिल्ली: भारतीय नौसेना ने मेट्रिक रिक्रूट के 400 सेलर पदों पर भर्ती के लिये नोटिफिकेशन जारी किया है. चयनित उम्मीदवारों को अप्रैल 2020 बैच का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा. अविवाहित युवा इस पद के लिये आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 01 अगस्त 2019 है. आवश्यक योग्यता: इन पदों पर आवेदन […]

नयी दिल्ली: भारतीय नौसेना ने मेट्रिक रिक्रूट के 400 सेलर पदों पर भर्ती के लिये नोटिफिकेशन जारी किया है. चयनित उम्मीदवारों को अप्रैल 2020 बैच का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा. अविवाहित युवा इस पद के लिये आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 01 अगस्त 2019 है.

आवश्यक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य हैं. इसके अलावा उम्मीदवार अविवाहित भी होना चाहिये.
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा.
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 14,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर मिलेगा. ट्रेनिंग पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21.700 से 69,100 रुपया दिया जायेगा.
इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिये उम्मीदवार https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >