देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को पहली बार वर्ष 2019-20 का केंद्रीय आम बजट पेश करेंगी. आम बजट से ठीक एक दिन पहले यानी 4 जुलाई को वित्त मंत्री आर्थिक सर्वे पेश करेंगी. आर्थिक सर्वे अर्थव्यवस्था के सभी पहलुओं को समेटते हुए विस्तृत सांख्यिकी आंकड़े प्रदान करता है. लोकसभा चुनाव के बाद नवगठित सरकार द्वारा पेश किया जानेवाला यह पहला पूर्ण बजट होगा.
आम बजट 5 जुलाई को होगा पेश
देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को पहली बार वर्ष 2019-20 का केंद्रीय आम बजट पेश करेंगी. आम बजट से ठीक एक दिन पहले यानी 4 जुलाई को वित्त मंत्री आर्थिक सर्वे पेश करेंगी. आर्थिक सर्वे अर्थव्यवस्था के सभी पहलुओं को समेटते हुए विस्तृत सांख्यिकी आंकड़े प्रदान करता है. लोकसभा […]

बजट पेश होने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित रहेगी. परंपरागत हलवा सेरेमनी के आयोजन के साथ 22 जून से आम बजट 2019-20 के दस्तावेजों की छपाई शुरू हो गयी है. बजट पर काम कर रहे लगभग 100 लोगों का स्टाफ और अधिकारी अब संसद में बजट पेश होने तक नॉर्थ ब्लाॅक में वित्त मंत्रालय के ऑफिस में रहेंगे. इस दौरान उन्हें बाहर आने की इजाजत नहीं होती.