Getty Images

विश्व कप 2019 में न्यूज़ीलैंड अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. एक बार फिर से बर्मिंघम में न्यूज़ीलैंड का सामना पाकिस्तान से हो रहा है. न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुना है.

आज अगर न्यूज़ीलैंड जीतता है तो सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा. दूसरी तरफ़ पाकिस्तान की जीत होती है सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें ज़िंदा रहेंगी.

इस मुक़ाबले में एक तरफ़ न्यूज़ीलैंड जैसी विश्वसनीय टीम है तो दूसरी तरफ़ पाकिस्तान है, जिसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

न्यूज़ीलैंड को छह मैचों से 11 अंक मिले हैं. दूसरी तरफ़ पाकिस्तान पाँच अंकों के साथ सातवें नंबर पर है. अगर पाकिस्तान बाक़ी के तीन मैचों को जीत जाता है तो सेमीफ़ाइनल में जगह मिल सकती है.

वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का दिलचस्प इतिहास है. पाकिस्तान को उम्मीद है कि वो 1992 को दोहराएगा क्योंकि तब भी उसने बहुत ही ख़राब शुरुआत की थी. 1992 में पाकिस्तान ने सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड को ही हराया था.

न्यूज़ीलैंड के लिए सेमीफ़ाइनल में जाना कोई बड़ी बात नहीं रही है. अगर न्यूज़ीलैंड इस बार भी सेमीफ़ाइनल में पहुंचता है को विश्व कप में उसका यह आठवाँ सेमी फ़ाइनल होगा.

Getty Images

पाकिस्तान की उम्मीदें

पाकिस्तान ने रविवार को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ़्रीका को हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें ज़िदा रखी हैं. पाकिस्तान से हारने के बाद विश्व कप में 10 देशों की टीमों के अंक तालिका में दक्षिण अफ़्रीका नीचे से दूसरे नंबर यानी नौवें नंबर पर आ गया है.

दक्षिण अफ़्रीका से नीचे केवल अफ़ग़ानिस्तान है. ऑस्ट्रेलिया सेमी फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. ऑस्ट्रलिया से हारने के बाद सेमी फ़ाइनल में इंग्लैंड की राह भी मुश्किल हो गई है. इंग्लैंड के हारने से पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

ऐसे में पाकिस्तान अगर आज न्यूज़ीलैंड से हार जाता है तो क्या उसे विश्व कप से बोरिया-बिस्तर समेटकर जाना होगा? पाकिस्तान में इस बात की चर्चा ज़ोरों पर है कि इस विश्व कप में भी पाकिस्तान का अभियान 1992 में इमरान ख़ानी की कप्तानी वाली टीम की तरह है.

पाकिस्तान को छह मैचों से पाँच अंक मिले हैं. पाकिस्तान को अगर सेमीफ़ाइन में पहुंचना है तो उसे न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान से मैच जीतने होंगे. इन तीनों मैचों को जीतने के बाद पाकिस्तान का कुल अंक ग्यारह हो जाएगा.

इसके बाद भी पाकिस्तान को इंतजार करना होगा कि इंग्लैंड अपने बाक़ी दो में से एक मैच हारे. इसके साथ ही श्रीलंका और बांग्लादेश भी कम से कम एक-एक मैच हारें.

मंगलवार को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड का हारना पाकिस्तान के हक़ में गया. इंग्लैंड न केवल मेजबान टीम है बल्कि उसे इस विश्व कप में लोग पसंदीदा टीम भी बता रहे थे. हालांकि इंग्लैंड को पाकिस्तान और श्रींलका से हार का सामना करना पड़ा है.

ऐसे में इंग्लैंड का सेमीफ़ाइनल में भी पहुंचना तय नहीं है. इंग्लैंड का अगला मैच भारत और न्यूज़ीलैंड से है. ज़ाहिर है दोनों टीमें मज़बूत हैं. अगर इंग्लैंड दोनों मैच हार जाता है तो वह अंक तालिका में आठ अंक पर ही सिमट कर रह जाएगा. अगर वो दोनों मैच जीत जाता है तो सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा.

अगर इंग्लैंड एक ही मैच जीतता है तो सेमीफ़ाइनल की कोई गारंटी नहीं होगी. अगर श्रीलंका बाक़ी के सभी मैच जीत जाता है तो उसके 12 अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड पीछे छूट जाएगा. इंग्लैंड दोनों मैच हारने के बाद क्या टूर्नामेंट में बना रह सकता है? अगर बांग्लादेश बाक़ी के दोनों मैच (भारत, पाकिसतान) हार जाता है तो उसका अभियान सात अंक पर ही ख़त्म हो जाएगा.

पाकिस्तान अगर न्यूज़ीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान से हार जाता है तो आठ अंक पर ही मामला ख़त्म हो जाएगा. श्रीलंका के कुल तीन मैच बचे हैं और अगर इसमें से दो मैच हार जाता है तो आठ अंक पर ही उसका अभियान ख़त्म हो जाएगा.

वेस्टइंडीज़ अगर बाक़ी के तीन मैचों में से कम से कम एक हार जाता है तो उसका अभियान सात अंकों पर ख़त्म हो जाएगा.

Getty Images

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हरा दिया तब?

बांग्लादेश को सात मैचों में सात अंक मिले हैं. बांग्लादेश का अगला मैच भारत और पाकिस्तान से है. पाकिस्तान चाहेगा कि बांग्लादेश कम से कम एक मैच हारे. अगर बांग्लादेश दोनों मैच जीत जाता है तो उसके भी 11 अंक हो जाएंगे.

श्रीलंका को छह मैच में छह अंक मिले हैं. श्रीलंका को अभी दक्षिण अफ़्रीका, वेस्ट इंडीज़ और भारत से मैच खेलने हैं. अगर श्रीलंका तीनों मैच जीत जाता है तो उसके 12 अंक हो जाएंगे.

लेकिन दो मैच जीतता है तो उसके कुल दस अंक होंगे ऐसे में उसे इंतजार करना होगा कि इंग्लैंड सभी मैच हारे, बांग्लादेश दो से ज़्यादा नहीं जीते और पाकिस्तान कम से कम एक मैच हारे.

अगर श्रीलंका तीनों मैच हार जाता है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. पाकिस्तान चाहेगा कि श्रीलंका कम से कम एक मैच हारे.

वेस्ट इंडीज को छह मैचों में महज तीन अंक मिले हैं और उसके तीन और मैच भारत, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ बचे हैं. अगर वेस्ट इंडीज़ तीनों मैच जीत जाता है तब भी उसे इंतजार करना होगा कि इंग्लैंड सभी मैच हारे. इसके साथ ही बांग्लादेश और श्रीलंका को एक से ज़्यादा मैच नहीं जीतना होगा और पाकिस्तान कम से कम दो मैच हारे.

Getty Images

न्यूज़ीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया की राह आसान

न्यूज़ीलैंड और भारत इस टूर्नामेंट में काफ़ी मज़बूत स्थिति में हैं. न्यूज़ीलैंड के 11 अंक हैं और उसे सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए महज एक मैच जीतना है. भारत को पाँच मैचों से कुल नौ अंक मिले हैं और उसे दो और मैच जीतने की दरकार है जबकि चार मैच बाक़ी हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

#PAKvNZ पाकिस्तान जीतकर भी क्या हार जाएगा, सेमी फ़ाइनल की राह और उलझी

Getty Images

विश्व कप 2019 में न्यूज़ीलैंड अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. एक बार फिर से बर्मिंघम में न्यूज़ीलैंड का सामना पाकिस्तान से हो रहा है. न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुना है.

आज अगर न्यूज़ीलैंड जीतता है तो सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा. दूसरी […]