White House के नजदीक कार रोकने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस के एक दरवाजे के सामने वाहन रोकने वाले एक व्यक्ति को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके कारण रविवार रात में व्हाइट हाउस और इससे लगे 17 वें स्ट्रीट पर कुछ समय के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ. एक बयान में खुफिया सेवा ने बताया कि एक यात्री कार लेकर जा […]

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस के एक दरवाजे के सामने वाहन रोकने वाले एक व्यक्ति को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके कारण रविवार रात में व्हाइट हाउस और इससे लगे 17 वें स्ट्रीट पर कुछ समय के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ.

एक बयान में खुफिया सेवा ने बताया कि एक यात्री कार लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने 17 वें स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर रात करीब साढ़े आठ बजे (ईडीटी) कार रोका और वाहन से बाहर आ गया. जब व्यक्ति ने वाहन में वापस जाने के आदेशों को अनसुना कर दिया, तो अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

खुफिया सेवा ने बाद में बताया कि कार को सुरक्षित घोषित कर दिया. जिस समय यह घटना हुई, उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में नहीं थे. वह यूरोप के दौरे पर गये हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >