उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के लिए दक्षिण कोरिया जाएंगे ट्रंप

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन से मुलाकात करने के लिए जून में वहां की यात्रा करेंगे. वो अपने समकक्ष के साथ उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार नष्ट करने के लिये दबाव बनाने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे.ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच […]

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन से मुलाकात करने के लिए जून में वहां की यात्रा करेंगे. वो अपने समकक्ष के साथ उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार नष्ट करने के लिये दबाव बनाने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे.ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच फरवरी में वियतनाम की राजधानी हनोई में हुई वार्ता परमाणु निरस्त्रीकरण सबंधी किसी समझौते पर पहुंचे बिना ही समय से पहले समाप्त हो गयी थी.

उसके बाद ट्रंप और मून जेइ इन के बीच जून में यह दूसरी बैठक होगी. व्हाइट हाउस ने बुधवार को एक बयान में बताया कि ट्रंप और मून उत्तर कोरिया के पूरी तरह से पुष्ट एवं अंतिम परमाणु निरस्त्रीकरण को हासिल करने के प्रयासों पर निकट समन्वय जारी रखेंगे. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा कि दोनों नेता कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के जरिए स्थायी शांति स्थापित करने को लेकर वार्ता करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >