अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भरोसा, किम जोंग उन नहीं तोड़ेंगे अपना वादा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर कोरिया के किम जोंग उन अपना वादा नहीं तोड़ेंगे. प्योंग्यांग द्वारा अपने मिसाइल कार्यक्रम को कथित तौर पर आगे बढ़ाने के बारे में दक्षिण कोरिया के आशंका जताये जाने पर ट्रंप ने यह टिप्पणी की. इसे भी देखें : ‘डोनाल्‍ड ट्रंप के […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर कोरिया के किम जोंग उन अपना वादा नहीं तोड़ेंगे. प्योंग्यांग द्वारा अपने मिसाइल कार्यक्रम को कथित तौर पर आगे बढ़ाने के बारे में दक्षिण कोरिया के आशंका जताये जाने पर ट्रंप ने यह टिप्पणी की.

इसे भी देखें : ‘डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ तीसरी शिखर वार्ता के लिए तैयार हैं किम जोंग उन’

ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा कि इस दिलचस्प दुनिया में कोई भी चीज संभव है, लेकिन मेरा मानना है कि किम जोंग उन उत्तर कोरिया की आर्थिक संभावनाओं को पूरी तरह से साकार कर रहे हैं और इसमें हस्तक्षेप करने तथा इसे खत्म करने के लिए कुछ नहीं करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह यह भी जानते हैं कि मैं उनके साथ हूं और वह मुझसे किए अपने वादे को नहीं तोड़ना चाहेंगे. करार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >