सीएसआईआर के केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर) , बिलासपुर ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर कुल 50 रिक्तियां निकाली हैं. ये नियुक्तियां लेवल-1 और लेवल-2 के लिए की जायेंगी. लेवल-1 में 40 रिक्तियां हैं, जबकि लेवल-2 के 10 पद रिक्त हैं. इन पदों को भरने के लिए 02 से 09 अप्रैल 2018तक इंटरव्यू […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सीएसआईआर के केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर) , बिलासपुर ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर कुल 50 रिक्तियां निकाली हैं. ये नियुक्तियां लेवल-1 और लेवल-2 के लिए की जायेंगी. लेवल-1 में 40 रिक्तियां हैं, जबकि लेवल-2 के 10 पद रिक्त हैं.
इन पदों को भरने के लिए 02 से 09 अप्रैल 2018तक इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा. इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके बाद आवेदन के प्रिंटआउट के साथ अपनी योग्यता के अनुसार तय तारीख को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. इंटरव्यू का आयोजन दो से नौ अप्रैल 2019 तक होगा.
प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल-1, पद : 40
(विषय के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
जियोलॉजी, पद : 15
केमेस्ट्री, पद : 15
केमिकल इंजीनियरिंग, पद : 05
माइनिंग इंजीनियरिंग, पद : 05
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ जियोलॉजी/केमेस्ट्री/केमिकल इंजीनियरिंग/माइनिंग इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त हो.
आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष.
स्टाइपेंड : 15,000 रुपये.
प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल-2, पद : 10
(विषय के अनुसार रिक्तियों का विवरण)
केमेस्ट्री/अप्लाइड केमेस्ट्री, पद : 05
सिविल इंजीनियरिंग, पद : 01
केमिकल इंजीनियरिंग, पद : 01
माइनिंग इंजीनियरिंग, पद : 01
कम्प्यूटर साइंस/आईटी, पद : 02
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ केमेस्ट्री/अप्लाइड केमेस्ट्री/सिविल इंजीनियरिंग/केमिकल इंजीनियरिंग/माइनिंग इंजीनियरिंग/कम्प्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में एमएससी/एमटेक डिग्री प्राप्त हो.