राहुल के करीबी जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने की अटकलें, खंडन

लखनऊ : यूपी में कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने की अटकलें शुक्रवार दिनभर चर्चा में रही. कहा जा रहा है कि वह शाम तक भाजपा का दामन थाम सकते हैं, लेकिन इस बीच पूरी कहानी में उनके एक ट्वीट से ट्विस्ट भी आ गया है. दोपहर करीब 12 बजे ही जितिन […]

लखनऊ : यूपी में कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने की अटकलें शुक्रवार दिनभर चर्चा में रही. कहा जा रहा है कि वह शाम तक भाजपा का दामन थाम सकते हैं, लेकिन इस बीच पूरी कहानी में उनके एक ट्वीट से ट्विस्ट भी आ गया है. दोपहर करीब 12 बजे ही जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर अमित शाह और भाजपा की बेरोजगारी के मुद्दे पर निंदा की.

ऐसे में सवाल उठा कि भाजपा में आने वाले हैं, तो फिर पार्टी की आलोचना क्यों? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी उनके पार्टी छोड़ने को महज अफवाह करार दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार जितिन प्रसाद पर धौरहरा की जगह लखनऊ से लड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. संभवत: इसी वजह से वह नाराज बताये जा रहे हैं.
इस बीच मीडिया से बात करते हुए जितिन प्रसाद ने सिर्फ इतना कहा कि ऐसे किसी सवाल का कुछ आधार होना चाहिए. मैं किसी काल्पनिक सवाल का जवाब क्यों दूं. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस ने शायद उन्हें आखिरी वक्त में मना
लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >