China : रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, 47 की मौत

बीजिंग : पूर्वी चीन के एक औद्योगिक पार्क में हुए धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार सुबह 47 हो गयी. धमाके में घायल हुए कई लोगों ने दम तोड़ दिया है. झियांगशु काउंटी की सरकार के अनुसार, जियांग्सु प्रांत के यांगचेंग में एक रासायनिक औद्योगिक पार्क में फर्टिलाइजर फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को […]

बीजिंग : पूर्वी चीन के एक औद्योगिक पार्क में हुए धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार सुबह 47 हो गयी. धमाके में घायल हुए कई लोगों ने दम तोड़ दिया है.

झियांगशु काउंटी की सरकार के अनुसार, जियांग्सु प्रांत के यांगचेंग में एक रासायनिक औद्योगिक पार्क में फर्टिलाइजर फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को आग लगने के बाद धमाका हुआ. सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली के अनुसार, शुक्रवार सुबह मृतकों की संख्या बढ़कर 47 पहुंच गयी. आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि घटनास्थल से 88 लोगों को बचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >