बीजिंग : चीन में शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचल दिया जिससे सात लोगों की मौत हो गयी. सरकारी मीडिया ने जानकारी देते हुए कहा कि मध्य चीन में एक कार के भीड़ में घुसकर लोगों को टक्कर मारने से छह लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य लोग घायल हो गये. कार के चालक की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गयी.
सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि हुबेई प्रांत के जाओयांग शहर में तड़के हुई इस घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
