सीरिया में आठ साल से जारी युद्ध में अब तक 3 लाख 70 हजार लोगों की मौत

बेरूत: सीरिया में आठ साल से जारी युद्ध में 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें एक लाख 12 हजार नागरिक शामिल हैं. युद्ध पर नजर रखने वाली एक संस्था ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स संस्था के मुताबिक मृतकों में 21,000 बच्चे […]

बेरूत: सीरिया में आठ साल से जारी युद्ध में 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें एक लाख 12 हजार नागरिक शामिल हैं. युद्ध पर नजर रखने वाली एक संस्था ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स संस्था के मुताबिक मृतकों में 21,000 बच्चे तथा 13,000 महिलाएं शामिल हैं .

संस्था का पूरे सीरिया में सूत्रों का एक नेटवर्क है. सीरिया में 15 मार्च 2011 में दरआ शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद संघर्ष भड़क गया था. धीरे-धीरे यह संघर्ष पूरे सीरिया में फैल गया तथा सरकार ने इसे हिंसक रूप से दबा दिया. इसके बाद सीरिया में विदेशी शक्तियों के बीच सशस्त्र संघर्ष शुरू हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >