पाकिस्तान और दिल्ली के बीच ‘समझौता’ बहाल

लाहौर : पाकिस्तानी अधिकारियों ने लाहौर और दिल्ली के बीच समझौता एक्सप्रेस सेवा को सोमवार को बहाल कर दिया. द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के कारण यह सेवा कुछ दिनों से निलंबित थी. यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और गुरुवार को चलती है. ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के मुताबिक, करीब 150 यात्रियों के साथ समझौता एक्सप्रेस […]

लाहौर : पाकिस्तानी अधिकारियों ने लाहौर और दिल्ली के बीच समझौता एक्सप्रेस सेवा को सोमवार को बहाल कर दिया. द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के कारण यह सेवा कुछ दिनों से निलंबित थी. यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और गुरुवार को चलती है.

‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के मुताबिक, करीब 150 यात्रियों के साथ समझौता एक्सप्रेस लाहौर से भारत के लिए रवाना हुई. समझौता एक्सप्रेस में छह शयनयान डिब्बे और एक एसी 3 टियर डिब्बा है. दोनों देशों के बीच 1971 के युद्ध को सुलझाने वाले शिमला समझौता के तहत 22 जुलाई, 1976 को यह ट्रेन सेवा शुरू की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >