प्रतिबंध हटाने की उत्तर कोरिया की मांग अमेरिका ने ठुकरायी

हनोई : प्रतिबंध हटाने की उत्तर कोरिया की मांग अमेरिका ने ठुकरा दी है. मामले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनकी दूसरी शिखर वार्ता में कोई समझौता नहीं हुआ क्योंकि वह उत्तर कोरिया के ऊपर लगे सभी प्रतिबंध हटाने के इच्छुक […]

हनोई : प्रतिबंध हटाने की उत्तर कोरिया की मांग अमेरिका ने ठुकरा दी है. मामले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनकी दूसरी शिखर वार्ता में कोई समझौता नहीं हुआ क्योंकि वह उत्तर कोरिया के ऊपर लगे सभी प्रतिबंध हटाने के इच्छुक नहीं थे.

उन्होंने बिना किसी संयुक्त बयान के समाप्त हुए शिखर सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह प्रतिबंधों की बात थी. दरअसल, वे चाहते थे कि प्रतिबंध पूरी तरह हटाया जाएं और हम यह नहीं कर सकते थे.”

ट्रंप से पूछा गया कि उनके और किम के बीच क्या तीसरी शिखर वार्ता को लेकर सहमति बनी है, उन्होंने उत्तर दिया, ‘‘नहीं, ऐसा नहीं हुआ है… हम इस पर विचार करेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >