अबू धाबी में भारतीय मूल के व्‍यक्ति ने जीती 19.45 करोड़ रुपये की लॉटरी

दुबई : अबू धाबी में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने रविवार को एक मासिक लॉटरी में एक करोड़ दिरहम (19.45 करोड़ रुपये) जीते. ‘गल्फ न्यूज’ की खबर के अनुसार प्रशान्त पंडरथिल ने अबू धाबी में ‘बिग टिकट’ के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदा था. ‘बिग टिकट’ अबू धाबी में नकद पुरस्कार और लक्जरी कारों के […]

दुबई : अबू धाबी में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने रविवार को एक मासिक लॉटरी में एक करोड़ दिरहम (19.45 करोड़ रुपये) जीते. ‘गल्फ न्यूज’ की खबर के अनुसार प्रशान्त पंडरथिल ने अबू धाबी में ‘बिग टिकट’ के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदा था.

‘बिग टिकट’ अबू धाबी में नकद पुरस्कार और लक्जरी कारों के लिए सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय से चल रही मासिक लॉटरी है. जनवरी में दुबई में रहने वाले सरथ पुरुषोत्तम की 1.5 करोड़ दिरहम की लॉटरी लगी थी. अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अल एन ड्यूटी फ्री और सिटी टर्मिनल अबू धाबी से इन टिकटों को 500 दिहरम में खरीदा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >