लंदन : इंग्लैंड स्थित बर्मिंघम एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा है कि हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में आयी समस्या को दूर कर दिया गया है. बर्मिंघम एयरपोर्ट पर रविवार को तकनीकी दिक्कत के चलते लगभग दो घंटे तक न तो कोई विमान उतर पाया और न ही कोई विमान रनवे से उड़ान भर पाया.
अधिकारियों ने कहा कि बर्मिंघम हवाई अड्डे पर तकनीकी समस्या का ड्रोन विमान दिखने जैसी चीजों से कोई संबंध नहीं है, जिसकी वजह से हाल में लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर बड़ी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं. बर्मिंघम हवाई अड्डा लंदन से 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है.
