भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में भारतीय सेना के एक तलाशी अभियान में छह चरमपंथियों की मौत हो गई है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक़, सुरक्षाबलों ने शनिवार की सुबह इलाके को घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ में छह चरमपंथियों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक अभी मारे गए चरमपंथियों की पहचान नहीं हो सकी है.

हाल के दिनों में ये दूसरा बड़ा ऑपरेशन है. इससे पहले, बीती 15 दिसंबर को अंजाम दिए गए अभियान में भी तीन चरमपंथियों की मौत हुई थी.

इस ऑपरेशन के दौरान छह प्रदर्शनकारियों की भी मौत हुई थी जिसके बाद आम लोगों ने पुलवामा ज़िले और आसपास के इलाकों में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था.

आम लोगों को घरों में रहने की सलाह

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आम लोगों से एनकाउंटर प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की गई है.

इसके साथ ही ऑपरेशन ख़त्म नहीं होने तक लोगों से पुलिस का सहयोग करने को भी कहा है.

पुलिस ने एहतियात के तौर पर ऑपरेशन के दौरान स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया है. साथ ही ट्रेन सेवा को भी बंद कर दिया गया है.

अब तक 240 चरमपंथियों की मौत

बीते हफ़्ते पुलिस ने दावा किया था कि इस साल ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ में अब तक 240 चरमपंथी मारे गए हैं.

अधिकारियों का ये भी दावा है कि अब भी लगभग 230 चरमपंथी घाटी में अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय हैं.

कश्मीर में मुठभेड़, तीन जवान, दो लड़ाके मारे गए

कश्मीर का वो यतीम बच्चा…

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

कश्मीर के अवंतीपुरा में मुठभेड़ में छह चरमपंथियों की मौत

भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में भारतीय सेना के एक तलाशी अभियान में छह चरमपंथियों की मौत हो गई है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक़, सुरक्षाबलों ने शनिवार की सुबह इलाके को घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ में छह चरमपंथियों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक अभी […]