अलीबाबा के संस्थापक आैर चीन के सबसे बड़े अमीर शख्स जैक मा कम्युनिस्ट पार्टी के हैं सदस्य

बीजिंगः चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा चीन के सबसे मजबूत राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी के भी सदस्य हैं. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पत्र पीपुल्स डेली ने यह जानकारी दी है. पार्टी पत्र में जैक मा के चीन के विकास में किये गये योगदान के लिए उनकी प्रशंसा […]

बीजिंगः चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा चीन के सबसे मजबूत राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी के भी सदस्य हैं. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पत्र पीपुल्स डेली ने यह जानकारी दी है. पार्टी पत्र में जैक मा के चीन के विकास में किये गये योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की गयी है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या 8.9 करोड़ है, जो उसे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक बनाती है.

इसे भी पढ़ेंः अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने अपना रिटायरमेंट प्लान बताया

चीन के अखबार पीपुल्स डेली ने मा के कम्यूनिस्ट पार्टी का सदस्य होने की खबर का खुलासा किया है. पीपुल्स डेली कम्युनिस्ट पार्टी का आधिकारिक मुखपत्र है. कंपनी ने सोमवार को इस संबंध में एक आलेख लिखकर यह बात कही है. मा न तो पहले और संभवत: आैर न ही आखिरी ऐसे अमीर चीनी नागरिक हैं, जो कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने हैं. इससे पहले रीयल एस्टेट कारोबारी शु जियायिन और वांडा समूह के संस्थापक वांग चियानलिन भी पार्टी में शामिल हो चुके हैं. जैक मा की सदस्यता के बारे में अब तक पता नहीं था.

चीन के सबसे धनी व्यक्ति जैक मा अब तक यही कहते रहे हैं कि वह राजनीति से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं. लेख में कहा गया है कि मा पार्टी के सदस्य हैं. चीन की वैश्विक व्यापार बुनियादी ढांचा क्षेत्र में की गयी पहल ‘बेल्ट एंड रोड’ को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >