डोनाल्ड ट्रंप बोले, मुफ्त में अमेरिका से हर साल 1.3 अरब डॉलर ले रहा था पाकिस्तान

वाशिंगटन : अमेरिकाके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर की सैन्य सहायता रोके जाने के अपने प्रशासन के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए कोई काम नहीं करता. वहां की सरकार ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को छिपने में मदद की थी. ट्रंप ने रविवार को फॉक्स […]

वाशिंगटन : अमेरिकाके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर की सैन्य सहायता रोके जाने के अपने प्रशासन के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए कोई काम नहीं करता. वहां की सरकार ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को छिपने में मदद की थी.

ट्रंप ने रविवार को फॉक्स न्यूज को एक साक्षात्कार में लादेन और पाकिस्तान के एबटाबाद में उसके पूर्व ठिकाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘जरा सोचिए… आप जानते हैं कि पाकिस्तान में रहना, पाकिस्तान में अच्छे से रहना… मुझे लगता है कि उन्होंने इसे अच्छा भवन समझा होगा.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन पाकिस्तान में सैन्य अकादमी के ठीक बगल में रहना. पाकिस्तान में हर कोई जानता था कि वह वहां पर है और हम पाकिस्तान को एक वर्ष में 1.3 अरब डॉलर दे रहे थे. लादेन पाकिस्तान में रह रहा था, हम पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे. हम उन्हें एक वर्ष में 1.3 अरब डॉलर दे रहे थे, जो हम उन्हें अब नहीं दे रहे हैं. मैंने इसे समाप्त कर दिया, क्योंकि वे हमारे लिए कुछ नहीं करते.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >