श्रीलंका के राष्ट्रपति ने सांसदों की शक्तियां छीन लीं : स्पीकर

कोलंबो : श्रीलंका की संसद के स्पीकर ने रविवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना पर सांसदों की शक्तियां छीनने का आरोप लगाया और जनसेवकों से उनके अवैध आदेशों का पालन नहीं करने का आह्वान किया. स्पीकर कारु जयसूर्या ने एक कठोर बयान में कहा कि 26 अक्टूबर से प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त करने और संसद […]

कोलंबो : श्रीलंका की संसद के स्पीकर ने रविवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना पर सांसदों की शक्तियां छीनने का आरोप लगाया और जनसेवकों से उनके अवैध आदेशों का पालन नहीं करने का आह्वान किया.

स्पीकर कारु जयसूर्या ने एक कठोर बयान में कहा कि 26 अक्टूबर से प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त करने और संसद भंग करने तक सिरिसेना के कृत्य लोगों की आजादी को क्षीण बनाते हैं.

उन्होंने कहा, मैं पिछले दो हफ्तों से देख चुका हूं. कार्यपालिका शाखा ने सासंदों के अधिकार जब्त कर लिये हैं, उनकी शक्तियां छीन ली हैं जो लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए निर्वाचित थे.

उन्होंने कहा, मैं सभी जनसेवकों से किसी भी अवैध आदेश को लागू करने से इनकार करने का आह्वान करता है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन उन्हें ये आदेश दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >