पाकिस्तान को दी जा रही आर्थिक मदद की राशि का खुलासा करने से चीन का इनकार

बीजिंग : चीन ने पाकिस्तान को आर्थिक बदहाली से उबरने के लिए की जा रही हालिया मदद की राशि बताने से बुधवार को एक बार फिर से मना कर दिया. हालांकि, हाल ही में चीन की यात्रा से लौटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बातचीत को बेहद […]

बीजिंग : चीन ने पाकिस्तान को आर्थिक बदहाली से उबरने के लिए की जा रही हालिया मदद की राशि बताने से बुधवार को एक बार फिर से मना कर दिया. हालांकि, हाल ही में चीन की यात्रा से लौटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बातचीत को बेहद सफल करार दिया था.

खान दो नवंबर से पांच नवंबर की चीन यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से मिले थे. खान की यह यात्रा पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबरने में मदद की मांग करने के लिए थी. इससे पहले खान की सउदी अरब की यात्रा के बाद खाड़ी देश ने पाकिस्तान को छह अरब डॉलर की मदद की घोषणा की थी. पाकिस्तान से आ रही शुरुआती खबरों में कहा जा रहा था कि चीन ने भी इतनी ही राशि की मदद का भरोसा दिया है. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद की राशि के बारे में पूछे जाने पर कहा कि चीन अपनी क्षमता के हिसाब से मदद करेगा. हालांकि उन्होंने राशि का जिक्र नहीं किया.

उन्होंने कहा, पाकिस्तान चीन का सदाबहार दोस्त है. हमारे संबंध काफी अच्छे हैं और बेहद ऊंचे स्तर पर हैं. हमने पाकिस्तान को अपनी क्षमता के हिसाब से सर्वेश्रष्ठ मदद की पेशकश की है. भविष्य में भी हम पाकिस्तान की जरूरतों और आपसी अनुबंध के आधार पर लोगों के बेहतर जीवनस्तर के लिये आर्थिक मदद देते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >