अमेरिका में 11 साल के लड़के ने कमरा साफ करने को कहने पर दादी की हत्या कर खुदकुशी की

लॉस एंजिलिस : अरिजोना में 11 साल के एक लड़के से जब उसका कमरा साफ करने को कहा गया तो नाराज होकर उसने पहले तो अपनी दादी के सिर में पीछे से गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. फीनिक्स के उत्तर पश्चिम में लीचफील्ड पार्क में अपने घर में पति […]


लॉस एंजिलिस :
अरिजोना में 11 साल के एक लड़के से जब उसका कमरा साफ करने को कहा गया तो नाराज होकर उसने पहले तो अपनी दादी के सिर में पीछे से गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. फीनिक्स के उत्तर पश्चिम में लीचफील्ड पार्क में अपने घर में पति के साथ टेलीविजन देख रहीं 65 वर्षीय वोन्ने वुडार्ड को शनिवार को गोली मार दी गयी.

लड़का अपने दादा-दादी के पास रहता था. उसके दादा ने पुलिस को बताया कि उसे पूरे दिन अपना कमरा साफ करने को कहा गया लेकिन उसने मना कर दिया. मरिकोपा काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता सर्जेंट जोएकिन एनरिकेज ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दंपती बैठकर टीवी देख रहे थे तभी लड़का से पीछे से आया और दादी को गोली मार दी.

घटना के बाद लड़के के दादा उसके पीछे भागे लेकिन फिर वह पत्नी की मदद करने के लिए पहुंचे. उसके बाद लड़के ने खुद को गोली मार ली. पुलिस ने कहा कि बंदूक उसके दादा की ही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >