भारत-प्रशासित कश्मीर के त्राल में बीते बुधवार (31 अक्टूबर) को एक मुठभेड़ में मारे गए दो चरमपंथियों में से एक चरमपंथी जैश-ए-मोहम्मद के चीफ़ मसूद अज़हर का भतीजा है.

अज़हर के भतीजे की पहचान मोहम्मद उस्मान हैदर के रूप में हुई है. जैश के ये चरमपंथी श्रीनगर से क़रीब 60 किलोमीटर दूर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल शहर के चंकेतार गांव में थे, जहां लगभग छह घंटे तक मुठभेड़ चली.

पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए चरमपंथियों के पास से M-4 कार्बाइन और AK-47 राइफ़ल बरामद की गई है.

जैश द्वारा स्थानीय समाचार एजेंसी को दी गई जानकारी के मुताबिक, मारे गए चरमपंथियों में से एक मोहम्मद उस्मान हैदर है, जो मसूद अज़हर का भतीजा है.

पुलिस ने बताया है कि त्राल में मारे गए दो चरमपंथी हाल के दिनों में कश्मीर में हुए स्नाइपर हमलों में शामिल रहे होंगे.

बीते एक हफ्ते में कश्मीर घाटी में दो स्नाइपर हमले हुए, जिसमें एक अधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और तीन सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए हैं.

पहले हमला दक्षिणी कश्मीर के त्राल में सेना कैंप पर किया गया, जिसमें एक जवान मारा गया और एक जवान घायल हो गया था.

दूसरा हमला श्रीनगर के बाहरी इलाके़ नौगाम में किया गया ,जिसमें एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई जबकि दूसरा जवान घायल हो गया था. बीते दिनों इन स्नाइपर हमलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

पुलिस ने अपने एक बयान में बताया है, "दोनों मारे गए चरमपंथी हाल के दिनों में सुरक्षाबलों पर दूर से किए जाने वाले हमलों में शामिल रहे हैं. मारे गए दो चरमपंथियों में एक की पहचान शौकत अहमद के रूप में हुई है, जो स्थानीय नागरिक था. और दूसरे की पहचान मोहम्मद उस्मान हैदर के रूप में हुई है जो पाकिस्तान का नागरिक था."

बीते साल भी मीडिया की कई ख़बरों में इस बात का दावा किया गया था कि पुलवामा में 7 नवंबर, 2017 को चरमपंथियों और सुरक्षाबलों के बीच जो मुठभेड़ हुई है, उसमें मसूद अज़हर का भतीजा भी शामिल था ,जो अपने दो साथियों समेत सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है.

इस मुठभेड़ के बाद कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहली बार M-4 राइफ़ल दिखाई थी.

खान ने उस समय दावा किया था कि ये M-4 राइफल पुलवामा में जैश के चरमपंथियों से मुठभेड़ के दौरान मिली थी.

ये भी पढ़ें-

नए ‘जीप कांड’ से कश्मीर में फिर बढ़ा तनाव

पुलवामा में ग्रेनेड हमला, बाल-बाल बचे मंत्री

कश्मीर- 11 सुरक्षाकर्मियों समेत 20 की मौत

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया जैश चीफ़ मसूद अज़हर का भतीजा उस्मान हैदर

भारत-प्रशासित कश्मीर के त्राल में बीते बुधवार (31 अक्टूबर) को एक मुठभेड़ में मारे गए दो चरमपंथियों में से एक चरमपंथी जैश-ए-मोहम्मद के चीफ़ मसूद अज़हर का भतीजा है.

अज़हर के भतीजे की पहचान मोहम्मद उस्मान हैदर के रूप में हुई है. जैश के ये चरमपंथी श्रीनगर से क़रीब 60 किलोमीटर दूर दक्षिणी कश्मीर के […]