ग्रीन कार्ड में प्रस्तावित बदलाव का अमेरिका में एशियाई समुदाय ने किया विरोध

वॉशिंगटन : अमेरिका में दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों ने सरकारी सहायता की परिभाषा में बदलाव करने के ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव का विरोध किया है. उनका दावा है कि इस कदम का नये वैध प्रवासियों, खास तौर पर दक्षिण एशिया से आनेवाले लोगों पर नुकसानदेह असर पड़ेगा. मेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) द्वारा […]

वॉशिंगटन : अमेरिका में दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों ने सरकारी सहायता की परिभाषा में बदलाव करने के ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव का विरोध किया है. उनका दावा है कि इस कदम का नये वैध प्रवासियों, खास तौर पर दक्षिण एशिया से आनेवाले लोगों पर नुकसानदेह असर पड़ेगा.

मेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार, सरकारी सहायता की परिभाषा में किसी प्रवासी को तभी शामिल किया जायेगा, जब वह एक या अधिक सरकारी सहायता पाता हो तथा व्यक्ति के भविष्य में किसी समय सरकारी सहायता पाने की संभावना हो. प्रस्तावित बदलाव सरकारी सहायता नियम के मसौदा का हिस्सा हैं. इसके तहत अगर प्रवासियों ने पहले कोई सरकारी सहायता ली है, या भविष्य में उन्हें ऐसी कोई सहायता मिलने की संभावना है, तो उन्हें ग्रीन कार्ड देने से इनकार किया जा सकता है. डीएचएस ने इस सप्ताह की शुरुआत में संघीय पंजी में मसौदा नियम प्रकाशित किया है और उसने सभी हितधारकों से 60 दिन के अंदर टिप्पणियां मांगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >