कनाडा में तीन क़ैदी हेलीकॉप्टर से हुए फ़रार

कनाडा की पुलिस के मुताबिक़ कनाडा की जेल से तीन क़ैदी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करके फ़रार हो गए. उनका कहना है, क्यूबेक प्रांत के ओरसेनविले हिरासत केंद्र से फ़रार होने का ये दुस्साहसिक कांड शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार, लगभग 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ. पुलिस अब इन तीनों क़ैदियों की खोज कर […]

कनाडा की पुलिस के मुताबिक़ कनाडा की जेल से तीन क़ैदी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करके फ़रार हो गए.

उनका कहना है, क्यूबेक प्रांत के ओरसेनविले हिरासत केंद्र से फ़रार होने का ये दुस्साहसिक कांड शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार, लगभग 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ.

पुलिस अब इन तीनों क़ैदियों की खोज कर रही हैं जिनकी पहचान यवेस डेनिस, डेनिस लेफ़ेबवरे और सर्गे पोमेरलियु के रूप में की गई है.

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि उनका मानना है हेलिकॉप्टर पश्चिम की ओर गया है.

उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी देने से मना किया है.

कनाडाः किशोरी चाइल्ड पोर्नोग्रॉफी रखने की दोषी

पिछले साल, दो क़ैदी मॉन्ट्रियल के नज़दीक एक जेल के ऊपर मँडरा रहे एक हैलिकॉप्टर से लटक रहे रस्सी को पकड़ कर भागने में सफल रहे थे.

इन दोनों कैदियों को भागने में मदद करने वाले दो अन्य लोगों को बाद में गिरफ़्तार कर लिया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >