Physics का नोबेल इस वर्ष आर्थर अशकिन, गेरार्ड मोउरो और डोना डोना स्ट्रिकलैंड को दिये जाने की घोषणा कर दी गयी है. भौतिकी के क्षेत्र में ग्राउंडब्रैकिंग आविष्कारों के लिए यह पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है.
जूरी ने आज लेजर भौतिकी के क्षेत्र में आविष्कारों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की. इन आविष्कारों ने उद्योग और चिकित्सा में उपयोग किए जाने वाले उन्नत परिशुद्धता उपकरणों का मार्ग प्रशस्त किया है. संयुक्त राज्य अमेरिका के आर्थर अशकिन ने पुरस्कार का आधा जीता, आधे में संयुक्त रूप से फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड विजेता बनीं.
