पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कराची : पाकिस्तान के अधिकारियों ने उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने मंगलवार को भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और डॉक्स पुलिस उन्हें गुरुवार को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी. भारतीय मछुआरों […]

कराची : पाकिस्तान के अधिकारियों ने उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने मंगलवार को भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और डॉक्स पुलिस उन्हें गुरुवार को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी. भारतीय मछुआरों की दो नौकाएं भी जब्त की गयी हैं.

पाकिस्तान सरकार ने 14 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना दिखाते हुए कराची में 26 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था. पाकिस्तान और भारत आए दिन एक-दूसरे के मछआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं जो अनजाने में उनके समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करते हैं.

कुछ मौकों पर रिहा होने तक उन्हें जेल भेज दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >