लीबिया में इस महीने दो प्रवासी नावों के डूबने से 100 से अधिक लोगों की मौत

पेरिस : लीबिया के तट पर इस महीने की शुरूआत में दो नौकाओं के डूब जाने की घटना में 20 बच्चों सहित 100 से अधिक प्रवासियों की मौत हो गयी. डॉक्टर्स विदआउट बॉडर्स (एमएसएफ) ने हादसे में जीवित बचे लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने एमएसएफ को बताया कि एक सितंबर […]

पेरिस : लीबिया के तट पर इस महीने की शुरूआत में दो नौकाओं के डूब जाने की घटना में 20 बच्चों सहित 100 से अधिक प्रवासियों की मौत हो गयी.

डॉक्टर्स विदआउट बॉडर्स (एमएसएफ) ने हादसे में जीवित बचे लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने एमएसएफ को बताया कि एक सितंबर को हवा वाली दो नौका लीबिया के तट से रवाना हुई. इसके बाद यह हादसा हुआ. प्रत्येक नौका में 160-160 लोग सवार थे.

एमएसएफ ने बताया कि प्रवासियों में सूडान, माली, नाइजर, कैमरून, घाना, लीबिया, अल्जीरिया और मिस्र के नागरिक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >