उत्तरप्रदेश के औरैया ज़िले के कुदरकोट गांव में मंदिर परिसर के भीतर दो साधुओं की हत्या के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है.

पुलिस अभी कुछ अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है.

औरैया के पुलिस अधीक्षक नागेश्वर सिंह के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के वैवाह बंबा के पास से पुलिस ने सलमान, नदीम, शहबाज, मजनू उर्फ नाजिम और गब्बर को गिरफ्तार किया है.

उनके मुताबिक़ गिरफ़्तार किए गए पांचों लोग कुदरकोट गांव के ही रहने वाले हैं और इन लोगों ने स्वीकार किया है कि गोकशी का विरोध करने के कारण उन लोगों ने साधुओं की हत्या की है.

बुधवार तड़के कुदरकोट गांव के भयानक नाथ मंदिर के तीन पुजारियों पर धारदार हथियारों से हमला हुआ था, जिसमें दो की तुरंत मौत हो गई थी और एक अन्य पुजारी का सैफ़ई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

पुलिस का दावा है कि हत्या में प्रयुक्त हथियार, तमंचे, कारतूस और बाइक के अलावा मंदिर के दान पात्र से लूटे गए कुछ रुपये भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस वाले निलंबित

औरैया के पुलिस अधीक्षक नागेश्वर सिंह ने बताया कि अभियुक्तों का पता लगाने के लिए कानपुर की क्राइम ब्रांच और औरैया पुलिस की सात टीमें लगाई गई थीं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के डीजीपी को 48 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ़्तार करने के आदेश दिए थे.

इससे पहले घटना के विरोध में बिधूना कस्बे में काफी विरोध प्रदर्शन और आगजनी भी की गई थी. लापरवाही बरतने के आरोप में बिधूना के इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है.

वहीं दूसरी ओर, कुदरकोट गांव में मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने आरोप लगाया था कि पुलिस उनके घरों से ज़बरन लोगों को पूछताछ के नाम पर उठा ले जा रही है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

इस बारे में एसपी नागेश्वर सिंह ने बीबीसी को बताया कि लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी लेकिन किसी को प्रताड़ित नहीं किया गया था.

उनका कहना था कि संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करना पुलिस का विधिक अधिकार है.

’मुस्लिम बस्ती से लड़कों को उठा रही है पुलिस'

औरैया: दो साधुओं की हत्या, इलाक़े में तनाव

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की मॉब लिंचिंग की कोशिश

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

औरैया: दो साधुओं की हत्या में गांव के पांच लोग गिरफ़्तार

उत्तरप्रदेश के औरैया ज़िले के कुदरकोट गांव में मंदिर परिसर के भीतर दो साधुओं की हत्या के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है.

पुलिस अभी कुछ अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है.

औरैया के पुलिस अधीक्षक नागेश्वर सिंह के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के वैवाह बंबा के पास […]