द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए पायलट के अवशेष सात दशक बाद लौटे अपने गृह राज्य

बियैट्रिस : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए पायलट के अवशेषों को आखिरकार 73 वर्षों बाद उनके गृह राज्य नेब्रास्का में सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गए . फ्लाइट ऑफीसर रिचर्ड लेन वर्ष 1944 में युद्ध के दौरान मारे गए थे. उनके परिवार का मानना था कि उनका शव दक्षिण पूर्वी नेब्रास्का के फिली […]

बियैट्रिस : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए पायलट के अवशेषों को आखिरकार 73 वर्षों बाद उनके गृह राज्य नेब्रास्का में सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गए . फ्लाइट ऑफीसर रिचर्ड लेन वर्ष 1944 में युद्ध के दौरान मारे गए थे. उनके परिवार का मानना था कि उनका शव दक्षिण पूर्वी नेब्रास्का के फिली में दफन है और वे ‘मेमॉरियल डे’ पर वहां जाते थे.

लेकिन हाल ही में पता चला कि लेन के नाम से दफन अवशेष उनके नहीं हैं. सेना ने गलत अवशेष नेब्रास्का भेज दिए थे. असल में लेन के शव को बेल्जियम स्थित सैन्य कब्रिस्तान में दफनाया गया था. इडाहो में एक परिवार को दोनों सैनिकों के शवों के बदल जाने का पता चलने के बाद लेन के परिवार को इस घटना की जानकारी मिली. लेन के परिवार ने गुरुवार को दोबारा अंतिम संस्कार करते हुए अवशेषों को बियैट्रिस में दफनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >