पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने इमरान से पूछताछ की

पेशावर : पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान से सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरूपयोग मामले में देश की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने आज पूछताछ की. इस मामले में खैबर पख्तूनख्वा के सरकारी खजाने को 21 लाख रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचा है. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनबीए) ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) […]

पेशावर : पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान से सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरूपयोग मामले में देश की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने आज पूछताछ की. इस मामले में खैबर पख्तूनख्वा के सरकारी खजाने को 21 लाख रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचा है. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनबीए) ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान (65) को तीन अगस्त को समन भेजा था.

ब्यूरो खान से इन आरोपों की जांच के संबंध में पूछताछ करना चाहता था कि उन्होंने 72 घंटे से अधिक समय तक प्रांतीय हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर प्रांतीय खजाने को 21 लाख 70 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है. आधिकारिक तौर पर हेलीकॉप्टर उनके व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए नहीं था.

एनएबी ने खान और उनके वकील के लिए 15 सवालों की एक प्रश्नावली तैयार की थी. एनएबी अधिकारियों के मुताबिक इसे 15 दिन के भीतर पूरा करना था. खान की पेशी के मद्देनजर एनएबी के पेशावर स्थित कार्यालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. खान ने आरोपों से इनकार किया और इसे राजनीति से प्रेरित बताया. उन्हें 18 जुलाई को समन भेजा गया था लेकिन चुनाव का हवाला देते हुए वह पैनल के समक्ष पेश नहीं हुए थे. जिसके बाद उनके वकील ने आम चुनाव के बाद की तारीख देने का अनुरोध किया था. पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में पीटीआई सबसे बड़े एकल दल के रूप में उभरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >