पाकिस्तान : पीएम बनने जा रहे इमरान खान को भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने भेजा सम्मन

पेशावर: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने को तैयार इमरान खान को सरकारी हेलीकॉप्टरों के गलत इस्तेमाल के संबंध में देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने समन भेजा है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खजाने को 21.7 लाख रुपये का नुकसान हुआ. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 65 […]

पेशावर: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने को तैयार इमरान खान को सरकारी हेलीकॉप्टरों के गलत इस्तेमाल के संबंध में देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने समन भेजा है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खजाने को 21.7 लाख रुपये का नुकसान हुआ. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 65 वर्षीय प्रमुख को सात अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा. खैबर पख्तूनख्वा में साल 2013 से खान की पार्टी की प्रांतीय सरकार है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, एनएबी प्रांतीय सरकार के हेलीकॉप्टर का 72 घंटे तक इस्तेमाल करके प्रांतीय सरकार के राजकोष में 21.7 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने की जांच कर रहा है. इमरान को इससे पहले 18 जुलाई को समन भेजा गया था लेकिन वह चुनाव के कारण ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हुए. उनके वकील ने एक अपील दायर करते हुए एनएबी से मामले में आम चुनाव के बाद ‘‘अच्छा हो कि सात अगस्त’ की तारीख तय करने का अनुरोध किया था. खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए चुनावों में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है. 65 वर्षीय नेता के 11 अगस्त को शपथ लेने की संभावना है.

वियतनाम में पुल को मिला ‘भगवान का सहारा’

अमेरिका के बाद अब भारत के चुनाव को प्रभावित कर सकता है रूस

पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ साझा प्रधानमंत्री उम्मीदवार उतारेगा विपक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >