इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

पेशावर: पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खाननेकहा है कि वह 11 अगस्त को पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. देश में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में 65 वर्षीय खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. हालांकि पीटीआइ के […]

पेशावर: पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खाननेकहा है कि वह 11 अगस्त को पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. देश में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में 65 वर्षीय खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. हालांकि पीटीआइ के पास अभी भी सरकार बनाने के लिए आंकड़ा नहीं है. पाकिस्तान की 342 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 272 सीटों पर प्रत्यक्ष निर्वाचन होता है. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कुल में से 172 सीटों की जरूरत होती है, हालांकि निर्वाचित 272 सीटों में उसे 137 सीटें ही चाहिए होती हैं. सदन में 60 सीटें महिलाओं के लिए जबकि 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं. इस बार वहां 270 सीटों के लिए चुनाव हुआ है.

पीटीआइ ने कल कहा था कि सरकार बनाने के लिए वह छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों के संपर्क में हैं. पीटीआइ के पास फिलहाल 116 सीटें हैं. रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआइ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अगले महीने (अगस्त) की 11 तारीख को प्रधानमंत्री पद की शपथ लूंगा. खान ने कहा, ‘‘मैंने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री का भी फैसला कर लिया है. उसकी घोषणा अगले 48 घंटों में करूंगा. इस संबंध में मैंने जो भी फैसला लिया है, वह लोगों के हित में है.’ उन्होंने कहा कि सिंध के सुदूर इलाकों से गरीबी मिटाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होगा.

इससे पहले पीटीआइ के प्रवक्ता नईमुल हक ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी प्रमुख इमरान खान 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

ये खबरें भी पढ़ें :

प्रतीक हजेला : असम में जटिल नागरिकता ड्राफ्ट को तैयार करने वाले ये अफसर कौन हैं?

असम में अवैध माने गए 40 लाख लोगों के पास रास्ता क्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >