देवघर : आज से मांस की बिक्री पर रोक

देवघर : श्रावणी मेला को देखते हुए बाबानगरी में मांस, मछली, अंडा, मुर्गा की खरीद-बिक्री पर शुक्रवार से रोक लगा दी गयी है. गुरुवार को निगम की टीम ने भ्रमण कर सभी दुकानदारों को खबरदार कर दिया है. निगम की टीम शुक्रवार से पुलिस के साथ निकलेगी. मांस, मछली, मुर्गा, अंडा आदि बिक्री करते पकड़े […]

देवघर : श्रावणी मेला को देखते हुए बाबानगरी में मांस, मछली, अंडा, मुर्गा की खरीद-बिक्री पर शुक्रवार से रोक लगा दी गयी है. गुरुवार को निगम की टीम ने भ्रमण कर सभी दुकानदारों को खबरदार कर दिया है. निगम की टीम शुक्रवार से पुलिस के साथ निकलेगी. मांस, मछली, मुर्गा, अंडा आदि बिक्री करते पकड़े जाने पर गिरफ्तार कर जेल तक भेज सकती है.
टीम ने सभी दुकानदारों को अपनी दुकान बंद रखने की सख्त हिदायत दी गयी है. यह पूरे मेला पर्यंत तक जारी रहेगा. इस संबंध में नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने कहा कि निगम की ओर से दो दिन पहले ही अखबारों विज्ञापन जारी कर सूचित कर दिया है. नियम का पालन नहीं करनेवाले को सख्तसजा दी जायेगी. शुक्रवार से पुलिस के साथ टीम निकलेगी. पकड़े जाने पर आगे भी ब्लैक लिस्टेड कर दिया जायेगा. उन्हें भविष्य में भी लाइसेंस नहीं दिया जायेगा. कानून का पालन सबको समान रूप से करना होगा. श्री सिंह ने कहा कि मेला में देश-विदेश से भक्त आते हैं. मांस, अंडा आदि की बिक्री से शहर की छवि खराब होगी. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >