इस्लामाबाद : भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में मुंह की खानी पड़ी थी. इसके बावजूद एक बार फिर से पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में दूसरा हलफनामा दाखिल करने जा रहा है. यहां चर्चा कर दें कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनायी है, जिसके खिलाफ भारत लगातार पाकिस्तान को घेर रहा है.
भारत के बेटे कुलभूषण जाधव से इतना क्यों डरता है पाकिस्तान?
पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो टीवी के मुताबिक पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल के नेतृत्व में 400 पन्नों का जवाबी हलफनामा तैयार किया गया है, जिसे फॉरेन ऑफिस डायरेक्टर इंडिया डॉक्टर फरेह बुग्ती अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में दायर करने का काम करेंगे. इसके लिए फरेह बुग्ती हेग पहुंच चुके हैं. इस्लामाबाद की ओर से कहा गया है कि जाधाव कोई सामान्य शख्स नहीं है, लिहाजा उसे विएना संधि के दायरे में नहीं माना जाना चाहिए.
पाकिस्तान में कैद कुलभूषण जाधव से कड़ी सुरक्षा में मिलेंगे उनके परिजन, डिप्लोमेट भी रहेंगे साथ
17 अप्रैल को भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में नया हलफनामा दायर किया था. पाकिस्तान को कोर्ट हलफनामा दायर करने के लिए 17 जुलाई तक का समय दिया गया है. गौर हो कि कुलभूषण जाधव रिटायर्ड नेवी अधिकारी है, जिसे पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इससे पहले पिछले वर्ष 8 मई को जब पाकिस्तान ने जाधव को काउंसलर एक्सेस देने से इनकार कर दिया था तो भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट की शरण ली थी जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए जाधव को काउंसलर एक्सेस देने के साथ फांसी की सजा पर रोक लगायी थी.
