बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले का आरोपी जेल से गायब : रिपोर्ट

लाहौर : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में बरी किया गया एक व्यक्ति यहां अति सुरक्षित कोट लखपत जेल से कथित रूप से गायब हो गया है. पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक चुनावी रैली में हत्या कर दी गयी थी. एक्सप्रेस […]

लाहौर : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में बरी किया गया एक व्यक्ति यहां अति सुरक्षित कोट लखपत जेल से कथित रूप से गायब हो गया है. पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक चुनावी रैली में हत्या कर दी गयी थी.

एक्सप्रेस न्यूज ने खबर दी है कि आरोपी रफाकत हुसैन के पिता ने लाहौर उच्च न्यायालय की रावलपिंडी पीठ में याचिका दायर कर दावा किया है कि उनका बेटा जेल से गायब है. उन्होंने कहा कि हुसैन को मामले में बरी कर दिया गया था लेकिन उसे हिरासत में जेल में रखा गया था.

खबर में कहा गया है कि न्यायमूर्ति सदाकत अली खान ने अर्जी को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है और स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नोटिस जारी कर 16 जुलाई तक जवाब मांगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >