चीन में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून के साथ किया ऐसा, देखें VIDEO

चिंगदाओ : यहां चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन के साथ हाथ मिलाये और संक्षिप्त बातचीत की. दोनों नेता 18वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए चीन में हैं. आठ सदस्यीय इस संगठन में सदस्य देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर […]

चिंगदाओ : यहां चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन के साथ हाथ मिलाये और संक्षिप्त बातचीत की. दोनों नेता 18वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए चीन में हैं.

आठ सदस्यीय इस संगठन में सदस्य देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाये. मोदी अन्य एससीओ देशों के नेताओं के साथ कम से कम छह द्विपक्षीय बैठकें कर चुके हैं, लेकिन मोदी और हुसैन के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई है.

दरअसल, वर्ष 2016 में उरी में सैन्य अड्डे में पाकिस्तानी आंतकवादी संगठन के हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव आ गया था. इसके बाद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा जासूसी के जुर्म में मौत की सजा सुनाये जाने से संबंध और बिगड़ गये.

भारत ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए वर्ष 2016 में इस्लामाबाद में 19वें सार्क सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया था. भारत का कहना है कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >