इंडोनेशिया में एक तेल के कुएं में लगी आग, 10 की मौत

बांदा आचे ( इंडोनेशिया ) : इंडोनेशिया के आचे प्रांत में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर यह भीषण आग लगी जिसमें कम […]

बांदा आचे ( इंडोनेशिया ) : इंडोनेशिया के आचे प्रांत में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये.

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर यह भीषण आग लगी जिसमें कम से कम तीन मकान खाक हो गये. आज तड़के तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था.

आचे के रांतो पेरूलेक उपजिले के प्रमुख सैफुल ने कहा , ‘‘ आग अभी भी भीषण रूप से लगी है और इस पर काबू नहीं पाया जा सका है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >